
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां चंद्रबनी इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पटेल नगर के चंद्रबनी इलाके की है। जहां कैलाशपुर इलाके में एक व्यक्ति का शव बरसाती नाले में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। बताया गया कि मृतक के शरीर में पानी भरा हुआ था। इसलिए शव फूलकर पानी में ऊपर आ गया।
पुलिस के अनुसार, शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। बताया गया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। मृतक के शरीर पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं।
TagsDehradunनालेशवdrainbodyजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





