
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। जहां सेना की एंबुलेंस और बाइक सवारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक ने सेना की एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा कैंट स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस के पास हुआ। जहां सर्किट हाउस की ओर से आ रही मोटरसाइकिल एंबुलेंस के पिछले हिस्से से टकरा गई। सूत्रों से पता चला है कि एंबुलेंस बीजापुर तिराहा से मिलिट्री हॉस्पिटल वाली रोड पर जाने के लिए मुड़ रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। सेना की एंबुलेंस से टकराने के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को तुरंत आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे में गंभीर रूप से घायलों में से एक की पहचान शिवनाथ साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को दे दी है।
TagsDehradunआर्मी एंबुलेंसबाइकटक्करदोनोंघायलDehradunarmy ambulancebikecollisionbothinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





