
x
Dehradun Accident: राजधानी देहरादून के विकासनगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए है। बताया गया कि वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर हुई है। जहां वायाधार के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान गाड़ी में आठ लोग सवार थे। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है।
जबकि, अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर घायलों को विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया।घटना में मृतकों की पहचान लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष) निवासी गागंरोऊ कालसी देहरादून, गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी खुसियो कालसी देहरादून, धनो देवी पत्नी संतु दास (उम्र 40 वर्ष) निवासी चिट्टाड कालसी देहरादून के रूप में हुई है।
TagsDehradunAccidentगाड़ीखाईअफरा-तफरी Dehradunaccidentvehicleditchchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





