उत्तराखंड

CM धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर किया नमन

Gulabi Jagat
8 Aug 2026 8:39 AM IST
CM धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर किया नमन
x

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तीलू रौतेली के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को याद किया। सीएम धामी ने अपने पोस्ट में कहा कि तीलू रौतेली अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतीक थीं। उन्होंने मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण और त्याग को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन वीरता की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली की गौरवशाली जीवन गाथा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।


Next Story