छत्तीसगढ़
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव: ओपी चौधरी
Shantanu Roy
7 Aug 2026 9:18 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में भी नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से कहा कि शासन का मूल उद्देश्य ऐसे विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है, जिनसे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए और रायगढ़ आने वाले वर्षों में आधुनिक एवं सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित हो।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने वार्ड क्रमांक 28 पंजरी प्लांट, रायगढ़ में 33 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं शासकीय स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 9 नवागढ़ी में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया। विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण से स्थानीय नागरिकों को सामुदायिक गतिविधियों, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, सुरेश गोयल, पावन अग्रवाल, आशीष ताम्रकार, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल बड़े निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करना है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में रायगढ़ शहर में 10 ऑक्सीजोन विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इन ऑक्सीजोन के माध्यम से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ऑक्सीजोन के साथ सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य एवं मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं को भी विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
रिंग रोड सहित शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए शहर की अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रिंग रोड के निर्माण से शहर के यातायात को बेहतर बनाने के साथ अधोसंरचना विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही जिले में नर्सिंग महाविद्यालय एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय खोलने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में प्रयास विद्यालय संचालित हो रहा है और आने वाले समय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि जिलेवासियों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं के लिए अन्य शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
पंजरी प्लांट में ऑक्सीजोन और ओपन जिम की घोषणा
पंजरी प्लांट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहरवासियों को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात देने की घोषणा भी की। उन्होंने उपभोक्ता फोरम के पास ऑक्सीजोन के निर्माण तथा ओपन जिम की स्थापना की घोषणा की। इससे क्षेत्र के नागरिकों को हरित वातावरण के साथ स्वास्थ्य एवं व्यायाम की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





