उत्तराखंड

Chardham Yatra: यात्री की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया

Sarita
22 May 2025 11:33 AM IST
Chardham Yatra: यात्री की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया
x
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के बेंगलुरु निवासी तीर्थयात्री की हृदयाघात से मौत हो गई। तीर्थयात्री सीपी रमेश पुत्र चंद्र मोली (59) 16 मई को अपने दोस्तों के साथ चारधाम यात्रा पर निकले थे। यमुनोत्री के बाद वह 20 मई को गंगोत्री पहुंचे, जहां सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उत्तरकाशी अस्पताल लाया गया। उनका उपचार चल रहा था, बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।
जैसे ही एंबुलेंस कंडीसौड़ के पास पहुंची तो अचानक सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ छाम ले जाया गया। यहां सीपी रमेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छाम थाने के पुलिस उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को उनके बेटे व दोस्तों की अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।
Next Story