
x
Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में से दिल दहलाने घटना सामने आई है। जहां हैवान बने पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या की। इसके बाद शव को गदेरे में पत्थरों में ढक दिया। इसके बाद पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी सुना दी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जनपद के छैकुड़ा गांव में से सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बीच पत्नी की पत्थरों से कई वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद घर से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से शव को ढक दिया गया। आरोप है कि महिला के पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बेटे के घर पहुंचने पर बताया गया कि उसकी मां लापता है। घटना 24 नवंबर की बताई गई है। इसके बाद बेटे ने पुलिस में शिकायत की। मामले में जांच के लिए पुलिस छैकुड़ा गांव पहुंची।
यहां दमयंती देवी (51) के पति महावीर प्रसाद देवली पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसने गुस्से में पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या की और रात में ही उसके शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
TagsChamoliपतिपत्नीहत्याChamolihusbandwifemurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





