
x
Badrinath बद्रीनाथ: उत्तराखंड में बद्रीनाथ के निकट कंचननाला में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।चमोली जिला पुलिस ने यहां बताया कि पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्टील टाउन निवासी 27 वर्षीय प्रीतम मजूमदार का शव राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 30 मीटर की दूरी पर एक देवदार के पेड़ की टहनी पर चादर से बने फंदे से लटका मिला।
पुलिस के अनुसार मौके पर शव के पास से एक बैग और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि बैग में कपड़ों के अलावा कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर मृतक की पहचान हुई।पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
TagsBadrinathपेड़युवकशवसनसनीBadrinathtreeyouthbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





