उत्तर प्रदेश

Vrindavan: भागवत की शिक्षा लेने आए युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, सुसाइड की आशंका

Sarita
5 Feb 2026 7:51 AM IST
Vrindavan:  भागवत की शिक्षा लेने आए युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, सुसाइड की आशंका
x
Vrindavan वृंदावन : मथुरा के वृंदावन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भागवत की शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए एक 25 साल के युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सुसाइड की है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर वो कौन सी वजह है, जिससे युवक ने सुसाइड कर ली।वृंदावन में भागवत की पढ़ाई करने आए 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया था और उसे वायरल भी किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार सागर पुत्र राजन, निवासी दुर्गवन (प्रयागराज), थाना वृंदावन क्षेत्र के श्याम कुटी में रहकर भागवत की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। वह करीब आठ माह पूर्व वृंदावन आया था। सोमवार रात करीब 10 बजे सागर ने बंद कमरे में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथियों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों के पहुंचते ही मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि सागर परिवार का इकलौता बेटा और घर का चिराग था। आत्महत्या के कारणों का अभी कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले सागर ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उसने दुनिया को अलविदा कहा था।मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सागर सरल स्वभाव और उच्च विचारों वाला युवक था, ऐसे में उसका यह कदम कई सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story