उत्तर प्रदेश

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मुक्केबाजी प्रतियोगिता में Vimlesh ने जीता स्वर्ण पदक

Gulabi Jagat
21 Feb 2025 10:53 PM IST
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मुक्केबाजी प्रतियोगिता में Vimlesh ने जीता स्वर्ण पदक
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी मुक्केबाजी कोच सिकंदर पटेल से मुक्केबाजी सीख रहे जनपद के मठिया जयकिशुन निवासी विमलेश यादव ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
उक्त गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र विमलेश का चयन उत्तराखंड के काशीपुर स्थित साई ट्रेनिंग सेंटर में अप्रैल 2024 में काशीपुर ब्वायज हास्टल के लिए हुआ। वहां तैनात कोच सिकंदर पटेल से विमलेश मुक्केबाजी की बारीकियां सीख रहा है।
गत 13 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता-2025 के 43 किग्रा भारवर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए विमलेश ने स्वर्ण पदक जीत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उक्त प्रतियोगिता में 14 टीमों से 200 मुक्केबाजों ने भाग लिया था। विमलेश की सफलता पर कोच धीरेंद्र सिंह, नीतिश कुमार, मोहम्मद आजम, पंकज आदि ने शुभकामना दी है।
Next Story