- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: बेकाबू...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh: बेकाबू स्कार्पियो की टक्कर से बाइकसवार दो होमगार्ड घायल, एक की हुई मौत
Sarita
8 Sept 2025 8:33 AM IST

x
Uttar Pradesh: हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को शहर के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक होमगार्ड को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के दोघी बटुरहा निवासी रमाशंकर यादव (40) पुत्र उदय राज और शिवनाथपुर बुबकापुर निवासी हरि प्रसाद (50) पुत्र रत्ना बाइक से शहर के दरगाह थाने में गणेश पूजा विसर्जन ड्यूटी पर जा रहे थे।
जब वे कोतवाली देहात क्षेत्र के कीर्तनपुर स्थित नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसटने लगी। इस दौरान दोनों होमगार्ड मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ दूर तक घिसटने के बाद दोनों होमगार्ड बाइक से गिर गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सिपाहियों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के आने के बाद, दोनों को एम्बुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों सिपाहियों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। हरि प्रसाद की हालत गंभीर थी। हरि प्रसाद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनके पैर की हड्डी भी टूट गई थी। उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रमाशंकर का इलाज चल रहा है।
Next Story





