उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने दी जान

Bharti Sahu 2
31 July 2024 2:16 AM GMT
Uttar Pradesh:  छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने दी जान
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: आगरा के फतेहाबाद में एक लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि तीन महीने से बेटी को मनचले परेशान कर रहे थे। दबंग किस्म के युवकों के खिलाफ जब कोई शिकायत काम न आई तो बेटी ने मजबूरन जहर खा लिया। 21 जुलाई को हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत में भर्ती बेटी की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। बेटी की मौत के बाद परिवार में
कोहराम मच गया
है। परिवार ने पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में अब पित बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को पकड़कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story