छत्तीसगढ़

वाट्सएप स्टेटस देखकर आहत हुई महिला, युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
31 July 2024 2:06 AM GMT
वाट्सएप स्टेटस देखकर आहत हुई महिला, युवक गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। ब्रेकअप होने के बाद युवक ने प्रेमिका की अश्लील तस्वीर अपने वाट्सएप स्टेटस whatsapp status पर लगा दी। इसकी जानकारी होने पर महिला के बेटे ने तस्वीर सेव कर रख लिया, साथ ही अपनी मां को इसकी जानकारी दी। महिला ने घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

chhattisgarh news पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने अश्लील तस्वीर वायरल करने की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती लोहर्सी में रहने वाले दिनेश साहू से थी। इस बीच उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। युवक ने महिला की जानकारी के बगैर उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली थी, बाद में महिला ने युवक से सभी तरह के संबंध तोड़ लिए। इसके बाद युवक तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर महिला को परेशान करना शुरू कर दिया, साथ ही शारीरिक शोषण करने का प्रयास भी किया। महिला के विरोध के कारण वह इसमें सफल नहीं हो सका। chhattisgarh

महिला ने बताया कि 26 जुलाई को युवक ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर उसकी अश्लील तस्वीर लगा दी। इसकी भनक महिला के बेटे को लगी। उसने तस्वीर का स्क्रीन शाट अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 77, 79 के तहत जुर्म दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।


Next Story