- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: बिस्तर...

x
Uttar Pradesh: एटा जिले में महिला का शव चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर जिटौली की है। जहां रविवार सुबह एक महिला का शव चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में मिला।
मृतका के पति ने बताया कि शनिवार को वह अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पत्नी अकेली थी। सुबह जब वह घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद बेटा पीछे की दीवार से घर के अंदर गया और नजारा देखकर चीख पड़ा। शव आंगन में चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था।
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
TagsUttar Pradeshबिस्तरमहिलाशवहड़कंपUttar Pradeshbedwomandead bodypanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





