उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: चलती बस में सोते समय यूपी पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

Subhi
16 Sept 2024 6:19 AM IST
Uttar Pradesh News:  चलती बस में सोते समय यूपी पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
x
Uttar Pradesh News: लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा की बस में यात्रा करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह लखनऊ से प्रयागराज बस से आ रहे थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों और पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा शनिवार की रात लखनऊ से प्रयागराज के लिए बस में सवार हुए थे। देर रात लगभग ढाई बजे बस प्रयागराज पहुंची। बस से सभी यात्री उतर गए, लेकिन अनुराग शर्मा अपनी सीट पर ही सोये रहे। बस का परिचालक जब उन्हें जगाने पहुंचा, तो पता चला की मौत हो चुकी है। सादे भेष में होने की वजह से पहले पहचान नहीं हो सकी। आनन-फानन में स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त की। बस के चालक व परिचालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंपा जाएगा।
Next Story