छत्तीसगढ़

CG: युवती से रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Sept 2024 12:35 AM IST
CG: युवती से रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक विकास भारद्वाज बोरसी का रहने वाला है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार पीड़ित युवती ने बताया की उसकी विकास भारद्वाज से जान पहचान हुई थी। जिसमे बाद दोनों फोन से बातें किया करते थे। इस बीच विकास भारद्वाज ने शादी करने की बात कहते हुए दुष्कर्म किया है। इसके बाद शादी करने की बात कहने पर टालमटोल करने लगा। पामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी विकास भारद्वाज के गांव बोरसी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। घेराबंदी कर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Next Story