- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: गीज़र...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh: गीज़र से गैस लीक होने से चार साल के बच्चे की मौत
Sarita
10 Jan 2026 6:17 AM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार को गीजर से संदिग्ध रूप से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई और उसके 11 साल वर्षीय भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में बरेली रोड पर राय साहब की धर्मशाला के बाहरी इलाके में मोहम्मद सलीम का कारखाना है और वह अपने परिवार के साथ उसके ऊपर रहता है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसके बेटे अयान (11) और रयान (चार) स्नानगृह में नहाने गए थे जिसमें गैस गीजर लगा है। उसने बताया कि दोनों ने नहाने के लिए दरवाजा बंद कर लिया और जब काफी देर तक बच्चे बाहर नहीं निकले तो सलीम की पत्नी रुखसार ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद रुखसार चीखने लगी तो सलीम भी वहां आ गया और शोर सुनकर अन्य लोग भी एकत्र हो गए। उसने बताया कि लोगों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा तो अंदर दोनों बच्चे बेहोश मिले।
TagsUttar Pradeshगीज़रगैसलीकबच्चेमौत Uttar Pradeshgeysergasleakchilddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





