- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh:चाची के...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh:चाची के साथ खेत गए बालक को मगरमच्छ ने बनाया निवाला
Sarita
30 Aug 2025 7:10 AM IST

x
Uttar Pradesh: बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र के अंतर्गत कतर्नियाघाट वन रेंज के आंबा गांव में एक मगरमच्छ अपनी चाची के साथ खेत में काम कर रहे एक बालक को पानी में खींच ले गया। काफी तलाश के बाद 45 घंटे बाद बालक का शव मिला। आंबा गांव निवासी विनोद का 14 वर्षीय पुत्र अनिल बुधवार शाम 5.30 बजे अपनी चाची राजकुमारी के साथ हल्दी के खेत में घास हटा रहा था। खेत गेरुआ नदी से सटा हुआ है। इसी दौरान मगरमच्छ ने बालक को खेत के किनारे से पानी में खींच लिया।
चाची अकेली थी, जो चिल्लाती रही लेकिन मगरमच्छ बालक को नदी में खींचकर शव के साथ छिप गया। महिला की गुहार पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस टीम के चौकी प्रभारी मंजेश कुमार, एसआई अक्षेलाल यादव, दीवान आत्माराम, दीवान अमरजीत मौके पर पहुंचे। इस दौरान मगरमच्छ बच्चे की गर्दन पकड़कर नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वह फिर पानी में छिप गया।
लोगों ने कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय को सूचना दे दी है। मगरमच्छ के हमले में मारा गया बच्चा परिवार का इकलौता था, उसके पिता बलिया जिले में मजदूरी करने गए हैं। लोगों ने उसके पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसी दौरान गेरुवा नदी में 45 घंटे बाद अनिल का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। बच्चे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया है।
TagsUttar Pradeshखेतबालकमगरमच्छनिवालाUttar Pradeshfarmboycrocodiledevoured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





