उत्तर प्रदेश

UP Weather :अगले 24 घंटे में कोल्ड डे और घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Sarita
27 Dec 2025 11:05 AM IST
UP Weather  :अगले 24 घंटे में कोल्ड डे और घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
x
UP Weather : उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में पड़ रहे घने कोहरे की वजह से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण ठंड की वजह से लोग ठिठुर रहे है। किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। कोहरे की वजह से सरसों की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। आज भी कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी 27 दिसंबर के लिए राज्य के कई हिस्सों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश के ज्यादातर जिले इस समय 'कोल्ड डे' की स्थिति का सामना कर रहे हैं। विभाग के वरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा और ये इलाके सबसे ज्यादा ठंडे रहेंगे।
विभाग के मुताबिक, राज्य के आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकर नगर और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर व देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, बागपत, मेरठ, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, शाहजहाँपुर, सम्भल, बदायूँ में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
Next Story