छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देखकर भड़के कलेक्टर, मेडिकल ऑफिसर को थमाया नोटिस

Nil dhankar
27 Dec 2025 10:44 AM IST
स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देखकर भड़के कलेक्टर, मेडिकल ऑफिसर को थमाया नोटिस
x
छग

मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गत दिवस औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र पैकरा को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा गंदगी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाएगी.

कलेक्टर ने लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष का अवलोकन किया तथा उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर दी जा रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं स्टाफ की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. कलेक्टर ने अस्पताल में रेफरल प्रकरणों, मरीजों की संख्या तथा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

कलेक्टर ने मरीजों से संबंधित संधारित विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया और उनमें अद्यतन प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने सिजेरियन प्रसव से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अस्पताल में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए.

Next Story
null