उत्तर प्रदेश

Up News:XUV कार कंटेनर में घुसी, भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत

Sarita
26 May 2025 6:39 AM IST
Up News:XUV कार  कंटेनर में घुसी, भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत
x
Up News: यूपी के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां खड़े कंटेनर में एक्सयूवी कार पीछे से जा घुसी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो युवक और तीन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक महिला देवरिया की रहने वाली थी, जबकि एक युवक बिहार का था।
तीसरे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में सवार गाजियाबाद के संजय नगर निवासी 26 वर्षीय आरुषि उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के वक्त एक्सप्रेसवे से गुजर रहे एक इंस्पेक्टर ने तुरंत मदद की। उन्होंने अपनी कार से आरुषि को पहले बांगरमऊ के सीएचसी और फिर कन्नौज अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीरता को सामने ला दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story