उत्तर प्रदेश

UP News : सेना की तैयारी कर रहे युवक को डंपर ने रौंदा

Sarita
7 Oct 2025 11:19 AM IST
UP News : सेना की तैयारी कर रहे युवक को डंपर ने रौंदा
x
UP News : रामपुर गांव निवासी साधु यादव का बेटा अनुराग यादव (18) सुबह साढ़े पांच बजे दो दोस्तों के साथ साइकिल से चौबेपुर स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के खेल मैदान जा रहा था। गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रहा एक डंपर ट्रक अनुराग को कुचलते हुए फरार हो गया। अनुराग की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। चौबेपुर खेल मैदान में सैकड़ों युवक सेना भर्ती की प्रैक्टिस करने जाते हैं। अनुराग भी प्रैक्टिस कर रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। चौबेपुर खेल के मैदान में हर सुबह सैकड़ों युवक सेना में भर्ती की प्रैक्टिस करने जाते हैं। अनुराग भी वहीं प्रैक्टिस करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
Next Story