- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: शादी के दो...
उत्तर प्रदेश
UP News: शादी के दो दिन बाद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sarita
10 Jun 2025 11:43 AM IST

x
UP News : बदायूं के अलापर थाना क्षेत्र से रविवार को एक युवक की बारात लौटी तो घर में खुशी का माहौल था, लेकिन 30 घंटे बाद घर में मातम छा गया। सोमवार शाम युवक शौच जाने की बात कहकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहरी इलाके में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
अलापर थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी ओमपाल के बेटे अक्षय कुमार (20 वर्ष) की सात जून को बारात गई थी। घर में खुशी का माहौल था। आठ जून को दुल्हन को विदा कराकर बारात लौटी तो घर में मांगलिक रस्में शुरू हो गईं। सोमवार को दुल्हन के माता-पिता उसे विदा कराने आए थे। उसी दिन अक्षय अपने परिजनों से यह कहकर घर से निकला था कि वह शौच के लिए जा रहा है। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों और ससुराल वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो देखा कि अक्षय कुमार का शव पेड़ से लटका हुआ था। उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन बेहोश हो गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। इस पर एसएचओ उदयवीर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। बताया गया कि युवक के घुटने जमीन को छू रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत से हर कोई स्तब्ध है।
TagsUPयुवकशवहत्याआशंकाUPyoung manbodymurdersuspicionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





