उत्तर प्रदेश

Up News: बाग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sarita
20 Sept 2025 7:27 AM IST
Up News: बाग में मिला युवक का शव,  हत्या की आशंका
x
Up News: जोगई पुरवा भदैया निवासी अर्जुन पांडेय का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 500 मीटर दूर एक बगीचे में मिला। युवक के गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।
परिजन तिलक राम पांडेय ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन गुरुवार को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान गांव की दो युवतियों ने बगीचे में शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर अर्जुन का शव उसकी चप्पल और मोबाइल फोन के साथ पड़ा मिला। अर्जुन सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर रमाशंकर राय का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Next Story