- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ब्रेक डांस...
उत्तर प्रदेश
Up News: ब्रेक डांस झूले की रॉड खुलने से ऊंचाई से गिरा युवक, हालत गंभीर
Sarita
31 Jan 2026 11:52 AM IST

x
Up News: अलीगढ़ नुमाइश में 30 जनवरी की रात हुल्लड़ बाजार में लगे ब्रेक डांस झूले की सुरक्षा रॉड (अवरोधक) अचानक खुल जाने से एक युवक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर, जिला प्रशासन ने सभी झूलों का संचालन बंद करा दिया है।घटना 30 जनवरी रात करीब 10:30 बजे की है। मथुरा के डीग गेट, गोविंद नगर निवासी मुईन अलीगढ़ स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे।
वह अपने साले के साथ हुल्लड़ बाजार में ब्रेक डांस झूले का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला अपनी पूरी रफ्तार में था, तभी अचानक सीट में लगा सुरक्षा अवरोधक (रॉड), जो बैठने वाले व्यक्ति को बाहर गिरने से रोकता है, हट गया।इस हादसे ने नुमाइश प्रशासन और झूला संचालकों द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और झूला संचालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
TagsUpब्रेक डांस झूलेयुवकगंभीरUPBreakdance rideyoung manserious condition जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





