छत्तीसगढ़

20 प्राचार्यों को नोटिस, प्री-बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम पर कलेक्टर ने किया जवाब तलब

Nilmani Pal
31 Jan 2026 11:10 AM IST
20 प्राचार्यों को नोटिस, प्री-बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम पर कलेक्टर ने किया जवाब तलब
x

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि अब शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को मिशन मोड में कार्य करना होगा।

प्री-बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संतोषजनक परिणाम नहीं देने वाले प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्देश दिए।

कमजोर विषयों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने, कठिन विषयों को समझाने के लिए विषय विशेषज्ञों की सेवाएं लेने, हर स्कूल के प्रदर्शन की बारीकी से समीक्षा करने पर जोर दिया गया। कमजोर परीक्षा परिणामों के कारण जिले के कई स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story
null