- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नदी में नहाने...

x
Up News: शुक्रवार शाम दोस्त के साथ नदी में नहाने गया युवक डूब गया। शनिवार सुबह गोताखोरों ने उसका शव ढूंढ निकाला।कोतवाली क्षेत्र के गांव बलभद्रपुर के पास से गुजर रही पीलाखार नदी में अलग-अलग अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवक शुक्रवार को पीलाखार नदी में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों युवक डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने जिला संभल से आए 24 वर्षीय रोहित को डूबने से बचा लिया।
वहीं, गांव निवासी राजकुमार के शादी समारोह में शामिल होने आया गांव गंगेश्वरी, तहसील हसनपुर, जिला अमरोहा निवासी महिपाल का 21 वर्षीय पुत्र नीरज डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सहम गए।
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुरादाबाद से गोताखोरों को बुलाया गया। शनिवार की सुबह गोताखोरों ने खोजबीन कर युवक का शव नदी से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे बदहवास हैं।
TagsUpनदीयुवकशवबरामदUpriveryoung manbodyrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





