- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: चीनी मांझे की...

x
UP News: बाजारखाला में हैदरगंज ओवरब्रिज पर बुधवार को चाइनीज मांझे ने बाइक से जा रहे दुबग्गा के सीते बिहार निवासी सैयद शोएब (34) की जान ले ली। मांझा इतना सख्त था कि उससे शोएब के गले की नस कट गई। वह अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर पड़े। ट्रॉमा सेंटर में शोएब की जान चली गई।इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे शोएब मिल एरिया चौकी की ओर से हैदरगंज की ओर जा रहे थे। ओवर ब्रिज पर अचानक मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। शोएब ने एक हाथ से मांझे को पकड़कर उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह और उलझता चला गया। इसी दौरान शोएब की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। शोएब सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। शोएब की गर्दन पूरी तरह मांझे में उलझ गई।
मांझे से उनके गले की नस कट गई। शोएब के गले से खून की धार निकलने लगी। वह दर्द से सड़क पर लहूलुहान तड़पने लगे। खून से शोएब का पूरा शरीर लाल हो गया। राहगीरों ने ईरिक्शा पर शोएब को लादा और उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर गए।शोएब को खून से लथपथ देखकर राहगीरों ने मानवता दिखाई। बाइक सवार राहगीर ईरिक्शा के आगे आगे ट्रैफिक खाली कराते हुए शोएब को ट्रॉमा सेंटर तक लेकर गए। हालांकि, इलाज के दौरान शोएब की जान चली गई इंस्पेक्टर का कहना है कि घटनास्थल पर चालक का हेलमेट मिला है। बाइक कब्जे में ले ली गई है।शोएब की पत्नी ने बाजाखाला थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि ओवर ब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति पतंग उड़ा रहा था। पतंग का मांझा शोएब के गर्दन में फंस गया, जिसके कारण उनकी जान चली गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। किस मांझे से शोएब के गले की नस कटी है, इसके बारे में भी पता लगाया जाएगा।
TagsUPचीनी मांझेयुवकमौतUPChinese kite stringyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





