- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: करंट की...

x
UP News: बहराइच जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू काम करते समय एक युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया, मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत युवक को फंदे से उतारा और इलाज के लिए ले जाने लगे। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है।
पूरा मामला बहराइच जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है, जहां घरेलू काम करते समय सुनील पुत्र मिठाई लाल अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान किसी तरह परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मिठाई लाल ने बताया कि सुधीर बहुत मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था, सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले पर मुर्तिहा कोतवाल ने बताया कि पुलिस को अभी तक घटना की जानकारी नहीं मिली है।
Next Story





