उत्तर प्रदेश

UP News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sarita
24 Feb 2025 9:24 AM IST
UP News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
x
UP News: उरुवा थाना क्षेत्र के बढिया खुर्द निवासी 37 वर्षीय मनोज कुमार मिश्रा पुत्र वीरेंद्र नाथ मिश्रा को देर शाम गांव के पास ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नगवा भगवान के ग्राम प्रधान सर्वेश मिश्रा के भाई मनोज मिश्रा धुरियापार से घर आ रहे थे।
वह गांव के पास सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें पीएचसी उरुवा लेकर आए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Next Story