- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: विवाद के बाद...

x
UP News: यूपी के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज से बुधवार रात बकाया वसूली कर लौट रहे लकड़ी व्यापारी को पयागपुर निवासी युवक ने चौराहे पर अज्ञात कारणों से चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पयागपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरवा गुरचाही निवासी बृजभूषण शुक्ला उर्फ दद्दा शुक्ला (35) लकड़ी व्यापारी हैं। घायल के पिता इंद्रभूषण ने बताया कि बुधवार को उनका बेटा बकाया वसूली करने विशेश्वरगंज गया था। बकाया वसूली कर वह घर लौट रहा था। रात 10 बजे विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना मोड़ चौराहे पर पयागपुर निवासी युवक से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
जिस पर पयागपुर निवासी युवक ने लकड़ी व्यापारी के पेट में चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर शैलेंद्र त्रिपाठी व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
TagsUPविवादव्यापारीहमला UPdisputetraderattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





