- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मासूम बच्ची...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कैसरगंज इलाके का है, जहां देर शाम एक मासूम बच्ची पर भेड़िए ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोड़हिया नंबर दो गांव में देर शाम घर के आंगन में खेल रही करीब तीन साल की बच्ची पर अचानक आदमखोर भेड़िए ने हमला कर दिया। भेड़िया बच्ची को मुंह में दबाकर भागने लगा। परिजनों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, जिसके बाद भेड़िया करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची को घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया। घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं।लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी डर है। लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं और रात में पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और भेड़ियों से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
TagsUPबच्चीभेड़िएहमलाUPgirlwolfattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





