- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पत्नी की...

x
UP News: जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया ताकि वह बच न सके. फिलहाल घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. मृतक महिला के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी जा रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं आरोपी रामू ने अपनी पत्नी की ईंट से वार कर हत्या कर दी और फिर उसका गला रेत दिया ताकि वह बच न सके और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया।
स्थानीय लोगों ने जब महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एडीसीपी पश्चिम ने घटना की जानकारी देते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाकर घटना के साक्ष्य जुटाने के आदेश दिए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया है। एडीसीपी पश्चिम विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मृतक महिला की मां की ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
TagsUPपत्नीहत्याशवफेंकाUPwifemurderbodythrownजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





