उत्तर प्रदेश

UP News: शादी की खुशियों में छाया मातम, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भाई की दर्दनाक मौत

Sarita
26 Feb 2025 10:26 AM IST
UP News: शादी की खुशियों में छाया मातम, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भाई की दर्दनाक मौत
x
UP News: महोबा की सीमा से लगे मुधरा गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बहन की विदाई के दौरान भाई की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. परिजन युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत से जहां परिवार में मातम पसर गया वहीं शादी की खुशियां भी गमगीन हो गईं. दिल दहला देने वाली यह घटना महोबा की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के मुधरा गांव की है|
यहां रहने वाले 25 वर्षीय संतराम विश्वकर्मा को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक 25 वर्षीय संतराम विश्वकर्मा की बहन गीता की शादी समारोह के बाद विदाई का समय चल रहा था इस दौरान सभी लोग टेंट का सामान पैक करने में व्यस्त थे. तभी संतराम टेंट उतारने के लिए पाइप हटा रहा था और पाइप घर के ऊपर से निकली 11 हजार हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया और कुछ ही देर में संतराम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे खुशियों में कोहराम मच गया।
परिजन उसे तत्काल महोबा जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर संतराम के घर पहुंची दुल्हन की बहन और परिवार के लोग फूट-फूट कर रोने लगे। एक तरफ बहन की विदाई और दूसरी तरफ भाई की मौत ने शादी की खुशियों को गमगीन कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही है। परिजनों का कहना है कि संतराम अपनी बहन की शादी में बेहद खुश था और यही वजह है कि विदाई के दौरान टेंट आदि हटाते समय उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई।
Next Story