- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ग्रामीण का...
उत्तर प्रदेश
Up News: ग्रामीण का शव तालाब में तैरता मिला, पुलिस जांच में जुटी
Sarita
16 Oct 2025 7:12 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।मल्हीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बनगई निवासी चंद्रभूषण शर्मा (53) का शव सुबह पोखरा कुट्टी तालाब में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जाँच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बनगई निवासी चंद्रभूषण शर्मा रात में खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब वह रात तक नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।सुबह उसका शव गाँव के पास जमुनहा-बहराइच मार्ग पर पोखरा कुट्टी तालाब में तैरता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी तो पूरा घर चीख-पुकार से गूंज उठा। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जाँच की गई है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
TagsUpग्रामीणशवतालाबपुलिसजांच UPvillagerbodypondpoliceinvestigation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





