- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: श्मशान घाट से...
उत्तर प्रदेश
Up News: श्मशान घाट से मानव अस्थियां चुराने पर हंगामा,दो महिलाएं गिरफ्तार
Sarita
31 Jan 2026 8:15 AM IST

x
Up News: गांव झाड़खेड़ी में श्मशान घाट से मानव अस्थियां चुराने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं की निशानदेही पर मानव अस्थियां भी बरामद की है। महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक तांत्रिक की तलाश भी शुरू कर दी है।बृहस्पतिवार को गांव झाडखेड़ी निवासी गोपाल के पिता मिट्ठन का बीमारी के कारण देहांत हो गया था। परिजनों ने गांव में स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार सुबह दो महिलाएं श्मशान घाट में चिता की राख से अस्थियां चोरी कर रही थी। महिलाओं को अस्थियां चुराते देख ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
सूचना पर पुलिस एक महिला कुलसुम निवासी गांव झाड़खेड़ी को हिरासत में लिया। पुलिस ने कुलसुम के घर से दूसरी महिला मुन्नी निवासी रहमतनगर कैराना को हिरासत में लिया। पुलिस ने कुलसुम के मकान से श्मशान घाट से चोरी की गईं अस्थियां भी बरामद की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गोपाल की तहरीर पर दोनों महिलाओं के विरुद्ध अस्थियां चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिलाओं का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया।पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह मानव अस्थियों को शरीर में गांठ से पीड़ित बीमार के सीने पर रखकर इलाज करती थी। हालांकि कोई अभी तक ठीक नहीं हो सका था। किसी तांत्रिक के कहने पर इस तरह का इलाज शुरू किया था। पुलिस तांत्रिक की भी तलाश में जुट गई है।
TagsUp: श्मशानमानव अस्थियांमहिलाएंगिरफ्तारUp News: श्मशान घाट से मानव अस्थियां चुराने पर हंगामादो महिलाएं गिरफ्तार जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





