- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नवजात का शव...

x
Up News: इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कुएं के पास मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। सूचना मिलते ही इमलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह इमलिया सुल्तानपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हाटा गांव में एक पूज्यनीय कुएं के पास ग्रामीणों ने एक नवजात का शव पड़ा देखा। यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और गुस्सा जाहिर करने लगे।
ग्राम प्रधान ने तत्काल इसकी सूचना इमलिया पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अमानवीय करार देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात का शव यहां कैसे आया और उसकी मौत की असली वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpनवजातशवहंगामा Upnewborndead bodyuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





