छत्तीसगढ़

नक्सली चैतू ढेर, झीरम घाटी हमले को दिया था अंजाम

Nil dhankar
25 March 2025 12:33 PM IST
नक्सली चैतू ढेर, झीरम घाटी हमले को दिया था अंजाम
x

दंतेवाड़ा। जवानों ने झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड चैतू को मार गिराया है। दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 3 शवों के साथ इंसास राइफल बरामद की गई हैं। नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे हैं। सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार भारी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी के आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं आज 25 मार्च की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ में कुछ बड़े कैडर्स के मारे जाने की खबर है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दंतेवाड़ा SP गौरव राय और ASP आरके बर्मन का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी।

Next Story