- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बेकाबू ट्रेलर...
उत्तर प्रदेश
UP News: बेकाबू ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंदा, तीन बच्चों की मौत
Sarita
5 April 2025 8:19 AM IST

x
UP News: गाजीपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे परिवार को बेकाबू ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है।यहां एक ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया है। गाजीपुर की गहमर कोतवाली इलाके के मां कामाख्या धाम के पास सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे डोम परिवार के लोगों को शुक्रवार देर रात एक ट्रेलर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है।
दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेलर गाजीपुर की ओर से बिहार की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे बिहार बॉर्डर से पकड़ लिया है।
TagsUPट्रेलपरिवाररौंदातीनमौतUPtrailerfamilyran overthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





