उत्तर प्रदेश

UP News:गौ मांस की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

Sarita
25 Feb 2025 9:42 AM IST
UP News:गौ मांस की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार
x
UP News: क्राइम ब्रांच गौतमबुद्ध नगर और थाना दादरी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भैंस के मांस के रूप में पैक करके गाय के मांस की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फराज खान General Manager, Altbarak Frozen Food Private Limited) और रेहान खान (मीट एक्सपोर्ट मैनेजर) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें पुष्टि हुई कि वे आवारा पशुओं का गुपचुप वध करके गौकशों से मांस खरीदते थे और उसे भैंस के मांस के रूप में पैक करके निर्यात करते थे। यह मांस कार्नीफ्रेश प्राइवेट लिमिटेड ने अलतबारक फ्रोजन फूड प्राइवेट लिमिटेड से खरीदकर एसपीजे कोल्ड स्टोरेज में रखा था। कोल्ड स्टोरेज में रखे मांस की जांच करने पर वह प्रतिबंधित पाया गया। मामले में थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फराज खान, पता, गांव रक्शा, थाना दिलदार नगर, जिला गाजीपुर, वर्तमान पता, सिविल लाइन, जिला अलीगढ़ (जनरल मैनेजर, अल्टाब्राक फ्रोजन फूड प्राइवेट लिमिटेड) और रेहान खान, निवासी दोधपुर मेडिकल रोड, थाना सिविल लाइन, जिला अलीगढ़ (मीट एक्सपोर्ट मैनेजर) को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि कोल्ड स्टोरेज के अंदर प्रतिबंधित मांस रखने और उसे दूसरे मांस के साथ बाहर भेजने की शिकायत पर पुलिस लगातार कोल्ड स्टोरेज की जांच कर रही है और इनसे जुड़े लोगों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इससे पहले भी पुलिस गाजियाबाद में ऐसे कोल्ड स्टोरेज का भंडाफोड़ कर चुकी है।
Next Story