- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP news: नमाज के बाद ...
उत्तर प्रदेश
UP news: नमाज के बाद मस्जिद से निकलते ही दो पक्ष में चले लाठी-डंडे, दो भाई घायल
Sarita
26 Feb 2026 9:28 AM IST

x
UP news: एटा के अलीगंज कस्बा में मोहल्ला काजी में मस्जिद से नमाज के बाद निकले एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। घायलों ने पथराव किए जाने का भी आरोप लगाया है। घटना में दो सगे भाइयों के घायल होने की सूचना है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नमाज के बाद मस्जिद परिसर के अंदर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाहर निकलते ही मारपीट में बदल गई।घायल हसीन उर्फ राहुल ने बताया कि बच्चों का विवाद था। लोग नमाज के बाद जब बाहर निकले तो उन लोगों ने घेर लिया। उनके हाथ में लाठी-डंडे और तमंचा था।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को कोतवाली लाया गया, जहां से उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
Tagsupदो पक्षलाठी-डंडेदो भाईघायलUP: Two groups clashed with sticks and rodstwo brothers injured. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





