- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश
UP News: मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे पर ट्रक पलटा, दर्दनाक मौत
Sarita
10 Jun 2025 7:18 AM IST

x
UP News: चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक के बाइक पर पलट जाने से बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बबुरी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना करीब दो बजे की है। अहरौरा निवासी दधिबल मौर्य अपनी बेटी संगीता (48) और नाती (चार वर्ष) को बाइक से मिर्जापुर जिले के जमालपुर स्थित उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक का चालक जब थाना क्षेत्र के पकरी गांव के पास पहुंचा तो अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे दधिबल की बाइक पर पलट गया। हादसे में बाइक पर सवार संगीता और उसके चार वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दधिबल की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया। दधिबल का इलाज चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsUPमां-बेटेट्रकपलटामौतUPmother and sontruckoverturnsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





