- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दवा से लदा...
उत्तर प्रदेश
UP News: दवा से लदा कैंटर बैलगाड़ी पर पलटा, चार बैलों की मौत
Sarita
2 Feb 2026 8:28 AM IST

x
UP News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के दवा से लदा कैंटर गलत साइड से आ रही बैलगाड़ी पर पलट गया। इसमें चार बैलों के दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत का कार्य किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक साइड में लगाया गया है।यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिवर साइड इन होटल के सामने का है। दवाइयों से लदा एक कैंटर रॉग साइड से आ रही बैलगाड़ी पर पलट गया। इस दुर्घटना में कैंटर के नीचे दबकर चार बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक-परिचालक और बैलगाड़ी चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बैलों को निकालने के लिए दमकल टीम और दो हाइड्रा मशीनें बुलाई गईं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर को हटाया जा सका।पुलिस फरार कैंटर चालक-परिचालक और दोनों बैलगाड़ी चालक-परिचालकों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक पानीपत का निवासी बताया जा रहा है। कैंटर हिमाचल के पोटा से पश्चिम बंगाल के गुवाहाटी जा रहा था।
TagsUPकैंटरबैलगाड़ीपलटाचार बैलोंमौतUPtruckbullock cartoverturnedfour oxendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





