छत्तीसगढ़

भूकंप से हिली बारामूला की धरती

Nilmani Pal
2 Feb 2026 7:06 AM IST
भूकंप से हिली बारामूला की धरती
x

जम्मू-कश्मीर। बारामूला जिले में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है. अधिकारियों के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे कई इलाकों में लोग दहशत के कारण अपनी नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप का केंद्र बारामूला जिले का पट्टन इलाका बताया जा रहा है. झटके इतने तेज थे कि इनका असर आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया. अभी तक इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या संपत्तियों के ढहने की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story