उत्तर प्रदेश

Up News: सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, लगी आग, दो की मौके पर मौत

Sarita
28 March 2025 9:21 AM IST
Up News: सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, लगी आग, दो की मौके पर मौत
x
Up News : सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-बलिया हाईवे पर सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक के बाद एक पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक में आग भी लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव ट्रक में फंसे हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं दो गंभीर रूप से घायलों को सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीमेंट लदा ट्रक आज सुबह लखनऊ बलिया हाईवे से सुलतानपुर की ओर जा रहा था।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव और अयूबपुर के बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक आम के पेड़ से और फिर दूसरे आम के पेड़ से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। सूचना एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड, 112 पुलिस और थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ट्रक में लगी आग बुझाई और दो घायलों को बाहर निकाला। ट्रक में फंसे ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत की खबर है। घायलों और मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि शवों को निकालने का काम जारी है।
Next Story