उत्तर प्रदेश

Up News : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर , दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत

Sarita
6 May 2025 7:35 AM IST
Up News :  ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर , दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत
x
Up News : मुरादाबाद हाईवे पर गोहावर में मैरिज हॉल के पास भीषण हादसा हो गया। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद हाईवे पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार करीब 14 लोग घायल हो गए, जबकि दो पांच साल की बालिकाओं और एक किशोर की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना शिवाला कलां के गांव रतनगढ़ निवासी नरेश उर्फ ​​सुक्खू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भतीजी की शादी में भात देने के लिए थाना छजलैट के गांव विलायतनगर जा रहे थे। सोमवार देर शाम मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर में एक मैरिज हॉल के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 14 लोग घायल हो गए। हादसे में डोली (17), अनन्या (5) और वंशिका (5) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रमेश, दयावती और भावना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल नरेश, खुशबू, जय सिंह, रचित, सागर, आयुषी, भूरी, रूपा, मोना और तनु को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ भरत सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक जय भगवान सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Next Story