मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ रेप, सीनियर डॉक्टर की होगी गिरफ्तारी

यूपी। कानपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर साथी डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि सीनियर रेजीडेंट पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ रेप किया।
विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी डॉक्टर ने इनकार कर दिया और अपने घर बुलंदशहर चला गया। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
चकेरी निवासी महिला डॉक्टर के मुताबिक वह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत है। करीब ढाई साल पहले उनकी मुलाकात बुलंदशहर निवासी ऑर्थो में तैनात एक डॉक्टर से हुई थी। आरोप है कि उसने खुद को अविवाहित बताते हुए उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दो साल पहले आरोपी ने पढ़ाई के संबंध में बातचीत करने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। कुछ समय बीतने के बाद शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। अक्सर सबके सामने बेइज्जती व धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल देता था।





