- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रक ने बाइक...
उत्तर प्रदेश
UP News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा घायल
Sarita
22 March 2025 8:40 AM IST

x
UP News: अजीजगंज में एक ट्रक ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला और उसका बेटा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। घायल महिला की बरेली ले जाते समय मौत हो गई।
बता दें, निगोही थाना क्षेत्र के गांव पारा झरसा निवासी 42 वर्षीय राजकुमारी की ददरौल गांव में रिश्तेदारी थी। उसके रिश्तेदार के बच्चे का नामकरण हो रहा था। वह गुरुवार को अपने बेटे गोविंद के साथ बाइक से ददरौल गांव में रिश्तेदार के यहां गई थी। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे वह अपनी मां को बाइक पर ददरौल से निगोही लेकर जा रहा था। अजीजगंज क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
इधर, उसके परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला राजकुमारी को बरेली रेफर कर दिया। घायल महिला की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को वापस मेडिकल कॉलेज ले आए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। महिला के बेटे गोविंद को मामूली चोटें आईं, उसे छुट्टी दे दी गई। महिला के पति भगवानदीन किसान हैं और उनके चार बेटे हैं। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsUPट्रकबाइकटक्करमांमौतबेटाघायल UPtruckbikecollisionmotherdeathsoninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





