- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: रेलवे फाटक...

x
Up News: मंगलवार की सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ के पास एक ट्रक रेलवे फाटक तोड़कर ट्रैक पर आ गया। इसी दौरान ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से ट्रक टकरा गया। हादसे में इंजन, विद्युत लाइन, पोल, बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के कारण लखनऊ सुल्तानपुर वाराणसी रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया। ट्रैक से गुजरने वाले सभी वाहन जहां थे वहीं रुक गए। कर्मचारी क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन की मरम्मत और ट्रक को ट्रैक के किनारे से हटाकर ट्रैक पर यातायात बहाल करने में जुटे हैं।
उत्तर रेलवे मंडल लखनऊ के अधिकारियों समेत रेलवे संरक्षा एवं सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अयोध्या रायबरेली हाईवे जाम हादसे के बाद रायबरेली अयोध्या हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया है। इसे कम करने के लिए रूट डायवर्ट किया गया। अयोध्या से आने वाले वाहन रानीगंज से वारिसगंज होते हुए लखनऊ वाराणसी हाईवे पर गए। वहीं, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ की ओर से अयोध्या धाम जाने वाले वाहनों को जगदीशपुर चौराहे, श्रीरामगंज चौराहे पर रोककर बगल के रास्ते से भेजा गया।
TagsUpरेलवेफाटकतोड़करट्रैकट्रक Uprailwaygatebreakingtracktruckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





