- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
UP News: दर्दनाक हादसा, एसयूवी ट्रक से टकराई, तीन की मौत
Sarita
25 Feb 2025 10:04 AM IST

x
UP News: प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एसयूवी सोमवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक से टकराने के बाद एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई। सत्येंद्रकांत पांडेय (57 वर्ष), शशिबाला पांडेय (55), रीता देवी (50) निवासी सोनवर्षा हरिसिटी जिला मोतिहारी बिहार की मौत हो गई। ये सभी लोग कुंभ में स्नान के बाद अयोध्या राम मंदिर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के मुताबिक एसयूवी ने अचानक वाहन को ब्रेक लगा दिया।
ब्रेक लगाते ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में रितेश, रविंद्र नाथ तिवारी, किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। एसयूवी मोतिहारी के अशोक चौबे चला रहे थे। वह बाल-बाल बच गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से कूरेभार सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सत्येंद्रकांत, शशिबाला और रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी कूरेभार में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में सात श्रद्धालु सवार थे, जिन्हें मंगलवार को अयोध्या जाना था।
TagsUPहादसाएसयूवीट्रकटकराईतीनमौतUPaccidentSUVtruckcollidesthreedeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





